தமிழக சட்டப்பேரவையில் 13.06.2018 (புதன் கிழமை) அன்று நடைபெற்ற தமிழ் வளர்ச்சித்துறை மானியக்கோரிக்கையில் இடம்பெற்ற மொழிபெயர்ப்புத்துறையின் கொள்கை விளக்க குறிப்பின் இந்தி வடிவம்….
===============================================
अनुवाद विभाग
==========
अन्य सभी क्षेत्रों के साथ साथ, सूचना प्रौद्योगिकी का भी, अनुवाद अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान कर रहा है | अंग्रेज़ी में एक प्रसिद्ध कहावत है कि ‘बिना अनुवाद के कुछ नहीं चलेगा’ |
अनुवाद विभाग, तमिलनाडु सचिवालय के सभी विभागों के सचिव / संयुक्त सचिव / उप सचिव के माध्यम से प्राप्त होनेवाले सभी मिसिलों (फाइलों) का,
* अंग्रेज़ी – तमिल
* हिंदी – तमिल
* मलयालम – तमिल
* तेलुगु – तमिल
आदि रूपों में अनुवाद कर रहा है | यह विभाग प्रशासनिक (कार्यालयी) अनुवाद को ही अपना प्रधान उद्देश्य मानकर इसी दिशा में कार्यरत है |
अनुवाद के अन्य विषय
————————–
Ø माननीय मुख्य मंत्री की घोषणाएं
Ø मंत्री मंडल (कैबिनेट) के टिप्पण
Ø राजपत्र में पत्रित अधिसूचनाएँ
Ø परिसंचरण नोट
Ø जाँच आयोग के प्रतिवेदन
Ø तमिलनाडु राज्य सूचना आयोग के वार्षिक प्रतिवेदन
Ø राज्य मानवाधिकार आयोग के प्रतिवेदन
Ø ‘काफ़िपोसा’ (COFEPOSA) दस्तावेज़
Ø सरकारी आदेशें
Ø परिपत्र
Ø पुलिस सिपाहियों के पतकों के प्रशस्ति पत्र
Ø सार्वजनिक लेखा आयोग और सार्वजनिक उपक्रम आयोग के
प्रतिवेदन आदि
प्रयोग सदा ऐसे शब्दों का करना
जो रहे हमेशा अजीता (कुरल : ६४५)
சொல்லுக சொல்லைப் பிறிதோர் சொல் அச்சொல்லை
வெல்லுஞ்சொல் இன்மை யறிந்து. (குறள் 645)
अनुवाद के महत्त्व को दर्शानेवाले तिरुवल्लुवर के इस दोहे का अपना विशेष स्थान है | और इसी दिशा में अनुवाद विभाग भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है |

Add a Comment