(गद्यसम्राट) औवै श्री दुरैसामि पिळ्ळै
लेखिका: श्रीमति अलमेलु कृष्णन
पत्रिकाः शबरी शिक्षा समाचार
दिनांकः नवम्बर 2020
उरैवेन्दर (गद्यसम्राट) औवै श्री दुरैसामि पिळ्ळै
(जन्म 5 सितम्बर 1902 – मृत्यु : 3 अप्रैल 1981)
‘शैवसिद्धान्त को गद्यकाव्य तथा अपने मनोहर भाषणों द्वारा प्रचार करनेवाले महान’ – सुप्रसिद्ध तम़िष विद्वान व.शु.प माणिक्कनार ।
‘सर्वत्र तम़िष भाषा का प्रचार करनेवाले औवै वास्तव में औवै ही हैं।’ – कवि मीरा ।
(नोट – प्राचीन तम़िष कवयित्रियों में से सुप्रसिद्ध कवयित्री हैं औवै जिन्होंने जगह जगह पैदल चलकर तम़िष भाषा को संपन्न बनाया था। औवै दुरैसामि की तुलना उनसे करते हैं कवि मीरा।)
तम़िष भाषा के व्याकरण एवं साहित्य को गद्य विधा का रूप देनेवाले परिमेलषकर, आरुमुकनावलर, न.मु.वेंकटसामि नाट्टार, मरैमलैयडिकळ, उ.वे.सामिनाथय्यर जैसे तम़िषभाषा के विद्वान लेखकों की पंक्ति में उल्लेखनीय विद्वान हैं उरैवेन्दर श्री दुरैसामि पिळ्ळै। उनका अपना गाँव औवैयारकुप्पम है अत: आप औवै दुरैसामि पिळ्ळै नाम से जाने जाते थे।
डॉ. राधाकृष्णन, स्वतन्त्रता संग्रामवीर व.उ.चिदम्बरनार जैसे महानों के जन्मदिन सितंबर 5 के उसी दिन दिण्डिवनम के पास औवैयार कुप्पम नामक गाँव में श्री सुन्दरम पिळ्ळै-चन्द्रमति अम्माळ दम्पति के पुत्र दुरैसामि का जन्म हुआ। जन्म का साल 1902। पिताश्री सुन्दरम पिळ्ळै को तम़िष भाषा के प्रति गहरी आस्था थी। मयिलम नामक जगह में स्थित मुरुगन (कार्त्तिकेय) के बारे में आपने कई पद रचे हैं। शैव धर्म के प्रति भी आपको गहरी श्रद्धा थी। पिताजी के प्रभाव से दुरैसामि को भी बचपन से ही तम़िष भाषा एवं शैव धर्म के प्रति लगाव था।
आपकी प्रारंभिक शिक्षा औवैयार कुप्पम में, हाई स्कूल की शिक्षा दिण्डिवनम में और इन्टरमीडियट वेलूर में हुई। लेकिन पारिवारिक परिस्थिति के कारण पढाई छोडकर नौकरी पर जाना पडा । स्वास्थ्य स्वच्छता निरीक्षक के पद पर शामिल हुए। परन्तु तम़िष के प्रति आस्था के काण छे महीने तक ही उस नौकरी पर टिके रहे।
स्कूल में पढते समय ही श्री दुरैसामि ने अपने तम़िष अध्यापक से चूळामणि, ऐङ्गुरु नूरु आदि के हस्तलिखित कापी लेकर पढे। इससे तम़िष भाषा का अध्ययन और भी गहराई से करने और तम़िष भाषा की सेवा करने की आपकी इच्छा बढी। उन दिनों के प्रसिद्ध करन्दै पुलवर कॉलेज में नौकरी पर लगे। वहँ के अध्यक्ष तम़िषवेळ उमामहेश्वरनार ने श्री दुरैसामि की प्रतिभा को परख लिया और उन्होंने श्री दुरैसामि को उस महाविद्यालय के तम़िष अध्यापक नियुक्त किया। साथ ही पुस्तकालय निरीक्षण की जिम्मेदारी भी उन्हें मिली। इसके कारण अध्यापन सेवा के साथ साथ दैवच्चिलैयार द्वारा लिखित तोल्काप्पियम की व्वाख्या को प्रकाशित करने के काम में आप लगे। श्रेष्ठ तम़िष विद्वान करन्दै कविराज वेंकटाचलम पिल्लै, ना.मु. वेंकटसामि नाट्टार आदि उस महाविद्यालय के ही प्राध्यापक थे। उन लोगों के संपर्क से श्री दुरैसामि ने तम़िष भाषा का और भी अध्ययन करके अपने पाण्डित्य को और भी चमका लिया। अध्यापन, पुस्तकालय का काम, तालपत्र से नकल करना आदि कार्यों को सुचारु ढंग से निर्वहण करके आपने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के आदर पात्र बने। यह अत्युक्ति नहीं कि आपको अपने आगे के जीवन में तम़िष प्राध्यापक का कार्य करने और कई ग्रन्थों की व्याख्या लिखने की नीव की ईंट बनी करन्दै तम़िष संघ। 1928 तक करन्दै महाविद्यालय में काम करते रहे। 1929 से नार्थ आर्काड जिला के चेंगम्पोळूर, चेय्यार, तिरुवन्दिपुरम आदि स्थानों के हाई स्कूलों में तम़िष अध्यापक रहे। 1930 में चेन्नै विश्वविद्यालय से विद्वान परीक्षा पास हुए।
जिला के कई स्कूलों में से आपका तबादला होता रहा। आप और भी ऊर्जा के साथ ज़्यादा परिश्रम करके नए वातावरण में नए छात्रों एवं सह अध्यापकों के बीच अच्छा नाम कमाया। सभी को उनके प्रति आदर भाव था। तिरुवन्दिपुरम में नौकरी करते वक्त आपने ‘औवै तम़िष संघ’ की स्थापना की। इस संघ में कई लोग शामिल हुए और प्रशिक्षित होकर उन लोगों ने उपाधि पायी।
विश्राम की वेला में प्राचीन व्याकरण एवं साहित्य ग्रन्थों का अनुसन्धान करके आपने कई श्रेष्ठ लेखों की रचना की । ‘तम़िष पोषिल’ नामक पत्रिका में प्रकाशित इनके लेख विशेष उल्लेखनीय हैं। लेखन कार्य के अलावा साहित्य सम्मेलनों और धार्मिक सभाओं में भाषण भी दिया करते थे। आपकी क्षमता एवं समझदारी से प्रभावित होकर जिला के शैक्षिक अधिकारी श्री सच्चिदानन्दम पिळ्ळै ने शैव सिद्धान्त कषकम(संघ) के प्रकाशक संघ के अध्यक्ष श्री वी. सुब्बैय्या पिळ्ळै से आपके बारे में बताया। तुरन्त श्री सुब्बैय्या पिळ्ळै ने आपसे संपर्क करके संघ के लिए अनुसंधान ग्रन्थों की रचना करने की प्रार्थना की। संघ द्वारा आपकी पहली प्रकाशित पुस्तक थी जीवकचिन्तामणि (तम़िष के पञ्चमहाकाव्यों में से एक) का संक्षिप्त रूप। इसके बाद आपके कई ग्रन्थ शैव सिद्धान्त प्रकाशक संघ द्वारा प्रकाशित होते रहे। इसके साथ ‘चेन्दमिष चेल्वि’ ‘चेन्दमिष’ आदि पत्रिकाओं में भी तम़िष व्याकरण एवं साहित्य के अनुसन्धान लेख ‘ लगातार आप लिखते रहे।
आपका परम लक्ष्य तम़िष भाषा की सेवा करना ही था, न कि अर्थोपार्जन या यशोपार्जन। एक ग्रन्थ की प्रस्तावना में, इसके बारे में स्वयं आपने लिखा है कि ‘करीब चालीस साल पहले मैं तम़िष भाषा में थोडा सा ज्ञान प्राप्त कर प्राचीन तम़िष साहित्यों को पढकर उनका आनन्द ले रहा था। तब मुझे ज्ञात हुआ कि उनमें से कुछ ग्रन्थ अपूर्ण हैं। किसी भी तरह प्रयत्न करके उन्हें पूर्ण करना ही तम़िष माता की असली सेवा है और यही मेरे जीवन का परम लक्ष्य है ऐसा मैं ने माना।’
1941 तक आप अध्यापन कार्य में लगे रहे। इस बीच आपको तिरुप्पति तिरुवेंकटवन पूर्वदिशा कॉलेज में अनुसन्धानकर्ता का पद मिला जिस पद का निर्वहण आपने चहकर किया। अपने साथ काम करनेवाले संस्कृत एवं पाली भाषाविदों के संपर्क से उन भाषाओं के साहित्य एवं इतिहास से परिचित हुए। इससे उनकी विचार शक्ति और भी विस्तृत हुई।
उस समय ना. मु. वेंकटसामि नाट्टार शैव सिद्धान्त संघ के लिए मणिमेखलै (तम़िष के पंच महा काव्यों में एक) की व्याख्या लिख रहे थे। अचानक उनका स्वास्थ्य बिगड गया और उनकी मृत्यु हो गयी। तब करन्दै वेंकटाचलम पिळ्ळै ने श्री दुरैसामि से बाकी भागों की व्याख्या लिख देने की प्रार्थना की । आपने उस काम को सुचारु रूप से संपन्न किया तो विद्वानों के बीच उनकी कीर्ति फैली। अनुसन्धान में आपका जो पाण्डित्य था उसका लाभ, अण्णामलै विश्वविद्यालय ने उठाना चाहा। सन् 1943 में आप वहाँ के अनुसन्धान विभाग के व्याख्याता बने। उनके अनुसन्धान मनोभाव को इस नौकरी में और भी खाद मिली। शैव धर्म के साहित्य का इतिहास, ज्ञानामृत जैसे अपूर्व ग्रन्थों की उन्होंने व्याख्या लिखी और विश्वविद्यालाय ने उन्हें प्रकाशित भी किया।
शिलालेखवेत्ता ति.वै. सदाशिवपण्डारत्तार व्याकरणिक इतिहास के अनुसन्धान कर्ता क. वेळ्ळैवारणनार आदि विद्वान आपके जिगिरि दोस्त थे। आठ साल तक अण्णामलै विश्वविद्यालय में नौकरी करने के बाद मदुरै त्यागराज महाविद्यालय के संस्थापक करु. मुत्तु. त्यागराज चेट्टियार की प्रार्थना को मानकर उस महाविद्यालय के प्राध्यापक बने। जब इन दोनों जगहों पर आप काम कर रहे थे तब वह उनके जीवन का सुवर्ण काल बना।
शिलालेख तालपत्र, ताम्र पत्र आदि का अनुसन्धान करके कई ऐतिहासिक सत्यों को आपने प्रकाशित किया। शिलालेख में आपका इतना पाण्डित्य था कि अपने कई गद्य लेखो़ं के लिए उन शिलालेखों को ही प्रमाण के रूप में आपने उद्धृत कियाहै। पुरनानूरु, नट्रिणै, पतिट्रुप्पत्तु, ऐङ्गुरु नूरु आदि चौंतीस पुस्तकों को आपने गद्य रूप दिया है। तम़िष के पाँच छोटे काव्यों में एक है यशोधरा काव्य, जिसको पहले पहल गद्य का रूप देनेवाले आप ही हैं। शैव धर्म के प्रति गहरी आस्था होने के कारण आपने शैव साहित्य का इतिहास तिरुमार्पेट्रु तिरुप्पदिक उरै, तिरुवोत्तूर तेवार तिरुप्पदिक उरै जैसे गद्य काव्यों की रचना की हैं। शिवज्ञानबोध चेम्पोरुळ शिवज्ञान बोध मूल, शिवज्ञान स्वामीजी द्वारा प्रस्तुत छोटे छोटे भाषण आदि गद्य काव्य विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। इस गद्य सम्राट ने तिरुवरुट्पा के लिए जो व्याख्या लिखी है वह बहुत ही श्रेष्ठ है। तम़िष साहित्य का इतिहास प्राचीन काल के तम़िष राजाओं का इतिहास आदि अपूर्व ग्रन्थों की रचना के साथ साथ कई शहरों के नामों का अनुसन्धान करके भी आपने लिखा है।
आप तूत्तुक्कुडि शैव सिद्धान्त सभा द्वारा ‘सिद्धान्त शिरोमणि’ मदुरै कामराज विश्वविद्यालय द्वारा ‘तम़िष पेरवैच्चेम्मल’ तिरुवळ्ळुवर कषकम द्वारा ‘उरैवेन्दर’(गद्यसम्राट) आदि उपाधियों से विभूषित होने पर भी उरैवेन्दर उपाधि से ही जाने जाते थे।
इस गद्यसम्राट औवै श्री दुरैसामि की मृत्यु 3, अप्रैल 1981 को हो गयी।
परन्तु आपकी तम़िष सेवा आप तक सीमित न रही। आपके सुपुत्र एवं छात्र उनके ही पदचिहनों पर चलकर तम़िष भाषा की सेवा कर रहे हैं। तम़िषनाडु के पूर्व विधान सभा सदस्य का. गोविन्दन जिन्होंने कॉल्डवेल के द्रविड भाषाओं के तुलनात्मक व्याकरण का तम़िष भाषा में अनुवाद किया वे आपके ही छात्र हैं । तञ्चै विश्वविद्यालय के उपकुलपति जैसे उन्नत पदों पर आसीन होकर, सेवा निवृत्त होने के बाद आज भी तम़िष भाषा की सेवा करनेवाले डॉ.श्री औवै नटराजन आपके ही सुपुत्र हैं।
English version ,Mr Boopaty
Title : Urai Venthar,
Author: Alamelu Krishnan
Magazine : Shabari Shiksha Samachar
Date :1.11. 2020
The article penned by Smt. Alamelu Krishnan on ‘Urai Vendar’ Avvai Doraisamy is supposed to be the first article on this great personality in Hindi.
Avvai Doraisamy
An Apostle of Commentator
(05-09-1902 – 03-04-1981)
‘He is a great gentleman who disseminates the principles of Saiva literature through his prose and effective speeches.’ – said. Great Tamil scholar Dr Va.Su.Pa. Manickanar.
‘Avvai, who disseminated (the glory of) Tamil is none other than the ‘Avvai’ in real sense’. – Poet Meera.
(Note – Poet ‘Avvai’ is one of the notable Tamil Poets, who went everywhere by foot and enriched Tamil language. Poet Meera Compares Avvai Doraisamy to that ‘sangam aged Avvai’ here.)
In the line of great Tamil scholars, like, Parimelalagar, Arumuganavalar, U.Ve. Saminathayyar, Na.Mu. Venkatasamy Nattar, Maraimalaiyadigal, etc., who were all instrumental in giving Tamil grammar and literature a finite shape in the form of prose, ‘Avvai’ Doraisamy also occupies a prominent place.
Since he was born in the village called Avvaiyar kuppam, he was fondly known as ‘Avvai’ Doraisamy .
In the year 1902, Doraisamy was born in the village called Avvaiyarkuppam near Thindivanam, on the same 5th December, the day when the great personalities like Dr. Radhakrishnan, V.O. Chidambaranar, the freedom fighter, etc., were born.
Sundaram Pillai – Chandramathi were his parents.
His father Shri Sundaram Pillai had great admiration towards Tamil.
He wrote many poems on Lord Murugan (Karthikeya) of Mayilam.
He also had great devotion towards Saivite principles.
With the inspiration of his father, Doraisamy gained interest in both Tamil language and Saivite principles, right from his childhood.
He completed his primary education in Avvaiyar Kuppam; high school education in Thindivanam and Intermediate in Vellore.
But, the plight of his family forced him quit the education and he had to go for a job.
He started working as a Health Inspector. He was able to stick with that job only for six months, as his interest was totally bent towards Tamil.
During his school days, Shri. Doraisamy received the hand-written (manuscript) copy of Chulamani, Aingurunooru, etc., from his Tamil Teacher and started reading them.
This is how he started studying Tamil deeply and gained interest towards serving for the cause of Tamil.
He got a job in the erstwhile famous Karanthai College .
The head of the Institution, ‘Tamila vel’ Uma Maheswaranar identified the talent of Avvai Doraisamy and appointed him as a Tamil Teacher in that College.
He also got the additional charge of maintaining / inspecting the library.
This made him involve in the publication work of the Commentary to Tolkappiyam authored by Deivachilaiyar, in addition to his teaching work.
Renowned Tamil scholars like, ‘Karanthai Kaviarasu’ Venkatachalam Pillai, Na.Mu. Venkatasamy Nattar, etc, worked as professors in that college.
With the help of such great scholars, Shri Avvai Doraisamy learnt Tamil deeply and honed his literary skills further.
He managed to handle all the works including teaching, library works, making copies of palm-leave manuscripts, etc, to the best perfection and remained in the good-books of the Principal of that college.
It is not exaggeration that Karanthai Tamil Sangam laid a strong foundation for his emergence as a Tamil Professor and writing commentary to many books later.
He worked at Karanthai College till 1928. In the year 1929, he served as Tamil Teacher in many High Schools in Chengam Polur, Cheyyar, Thiruvandipuram of North Arcot District.
He got through the ‘Vidwan’ Examination from the University of Madras in the year 1930.
He got transferred to various schools of the district.
With his undimmed passion and sustained hard work he gained name and fame from the new students and his colleagues in the changing atmosphere.
Everyone had great admiration towards him.
He established ‘Avvai Tamil Sangam’ when he served at Thiruvattipuram.
Many people joined this Sangam and received their degree certificates after the completion of the course.
At his leisure time, he studied ancient grammar and literary books in depth and wrote many of his great articles.
His articles published in ‘Tamil Pozhil’ magazine are worth mentioning.
In addition to writing, he delivered lectures in various literary forums and religious meetings.
Having admired of his knowledge and skills, the District Education Officer, Shri Sachidanandam Pillai had a few words about him with the President of ‘Saiva Siddhantha Kazhagam Publishers Association’ Shri V. Subbiah Pillai.
In no time, Shri Subbiah Pillai called on him and requested to pen many Research Books for his. Publication.
The first book published by the publication was the ‘Concise Edition of Jivakasinthamani (One of the five great epics of Tamil)’.
Later, many of his books were published by the ‘Saiva Siddhan he kept on writing many research articles on Tamil grammar and literature in many journals like ‘ChenTamil Selvi’, ‘ChenTamil’, etc.
Only serving for the cause of Tamil was his ultimate aim, neither earning money nor fame.
He, in this respect, had mentioned in one of the prefaces of a text that reads:-
“Around forty years ago, with a little bit of Tamil knowledge I had, I enjoyed reading ancient Tamil literature.
At that time, I learnt that some of these books remain incomplete.
Then, I made my mind that my ultimate aim would be rendering true service for the cause of Tamil by making them complete.”
Until 1941, he was engaged in teaching works.
Meanwhile, he got a Research Fellowship from Sri Venkatavan Oriental College, Tirupathi, and enjoyed his research work.
Through his colleagues, he gained the knowledge of the Sanskrit and Pali literature.
This gave a great perception to his thinking.
At that time, Shri Na.Mu. Venkatasamy Nattar was writing commentary to ‘Manimekhalai’ (One of the five great Tamil epics) for the Saiva Siddhantham Publishers’ Association.
Unfortunately he fell sick and passed away.
Then, Karanthai Venkatachalam Pillai requested Shri Avvai Doraisamy to render commentary for the remaining parts.
As he successfully accomplished this yeoman task, his fame spread among the scholars.
Annamalai University wanted to utilize his skill on research works to the fullest.
There, he became a lecturer in Research Department in 1943.
During this service period, his research attitude was nourished to great extent.
He wrote commentary to various rare books like, the History of Saivite literature, Gnanamirdham etc. and the University published them all.
The great scholars including the renowned scholar of rock inscriptions T.V. Sadasiva Pandrathar, the Research Scholar of History of Grammar K. Vellaivarananar, etc., were his close friends.
After completing eight years of service in Annamalai University, he joined as a Professor in Madurai Tiyagaraj College, following the request of Karu. Muthu. Tiyagaraj Chettiyar, the founder of the College.
The service period at these two places is the golden era of his life.
With his research on inscriptions, palm-leave manuscripts and copper plates, etc, he published many historical facts.
In many of his articles, he quoted the rock inscriptions as reference.
It speaks for his knowledge on inscriptions.
He had rendered 34 books including Purananuru, Natrinai, Pathitruppattu, Aingurunuru, etc, in prose form.
He is the first scholar who had rendered one of the five small epics of Tamil, ‘Yasodhara Kaviyam’ in prose form.
His deep devotion towards the Saivite principles, made him write great books like, ‘The History of Saivite literatrue’, ‘Thirumarpetru Thiruppathiga Urai’, ‘Thiruvothur Thevara Thiruppadhiga Urai’, etc.
Prose works, like, ‘Sivagnanabodham, Chemporul’, ‘ along with short commentary by Sivagyana Swamigal’ are some of his notable works.
The commentary on ‘Thiruvarutpa’ by the ‘Apostle Commentator’ is considered to be the best one.
Besides authoring the rare books like, ‘History of Tamil literature’, ‘History of ancient Tamil Kings’, etc, he carried out a research work on the names of many towns (and villages) and penned an article too.
Though he adorns many titles like ‘Siddhanth kalanidhi’ by Thuthukkudi Saiva Siddhantha Sabha; ‘
Tamil Peravai Chemmal’ by Madurai Kamaraj University; ‘
Urai Vendar’ (Apostle Commentator) by Thiruvalluvar Kazhagam,
everyone identifies him with the best title ‘Uraivendar’.
This apostle commentator Prof Avvai Doraisamy took his heavenly abode on 3rd April 1981.
His service to Tamil is not bounded only up to him.
On his footprints, his son too has been serving for the cause of Tamil.
The former MLA of Tamil Nadu – the speaker of legislative assembly , Shri K. Govindan, who translated ‘The Comparative Grammar of Dravidian Languages’ of Caldwell in to Tamil, is none other than one of his disciples.
Dr. Shri Avvai Natarajan, who adorned various posts like the Vice-Chancellor of Thanjai Tamil University, etc., and who have been serving for the cause of Tamil even after the retirement is none other than his son.

Add a Comment