POST: 2016-09-20T10:09:04+05:30

तमिलनाडु विधान सभा में, तमिल विकास विभाग द्वारा ३१.०८.२०१६ को प्रस्तुत किये गए नीति टिप्पण (Policy Note) में उल्लिखित अनुवाद विभाग के निति टिप्पण का हिन्दी रूप इस प्रकार है:-

अद्याय – २

अनुवाद विभाग

२.१ परिचय

भाषा, लोगों की दृष्टी और राय का प्रतिबिम्बन करती है और वह, लोगों के मनोभावों को अभिव्यक्त करने का अद्युत्त्म साधन भी है |

‘अनुवाद तमिल भाषा की देन है’, प्रशासनिक तमिल की इस सूक्ति के अनुसार, अनुवाद विभाग, सचिवालय के सभी विभागों के

 माननीय मुख्य मंत्री की घोषणाएँ
 मंत्री-मंडल (कैबिनेट) के टिप्पण
 परिसंचरण नोट
 नीति-टिप्पणियां
 सरकार की आदेशें
 परिपत्र
 सार्वजनिक विभागों की अधिसूचनाएं
 जाँच आयोग के प्रतिवेदन
 तमिलनाडु राजपत्र में पत्रित अधिसूचनाएं
 सार्वजनिक लेखा आयोग के प्रतिवेदन
 सार्वजनिक उपक्रम आयोग के प्रतिवेदन
 सतर्कता आयोग और सुचना आयोग के वार्षिक प्रतिवेदन
 सार्वजनिक विभाग के COFEPOSA दस्तावेज
 पुलिस सिपाहियों के पतक से सम्बंधित प्रशस्ति पत्र
 प्रशासनिक योजनाओं के प्रारूप
 आवेदन पत्र

आदि के अनुवाद कार्य सुचारू रूप से करता आ रहा है।

इस प्रकार अनुवाद विभाग अपनी सेवाओं से महत्पूर्ण भूमिका निभा रही है |

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *