POST: 2017-08-03T10:25:17+05:30

तमिलनाडु विधान सभा में सम्पन्न हुए, वित्तीय वर्ष २०१७-१८ के बजट सत्र में, १४.०७.२०१७ को प्रस्तुत किये गए अनुवाद विभाग का निति टिप्पण
===============================================

अनुवाद विभाग
==========
१. उद्देश्य :
————
अनुवाद एक ऐसी कला है जो मूल भाषा की विषय वस्तु का लक्ष्य भाषा में नया रूप प्रदान करती है | अगर अनुवाद का क्षेत्र नहीं होता, तो अपने विचार को व्यक्त करनेवाली भाषा की आभाव से हमको सुनसान जगत पर सर्वांग समेटकर रह जाना पड़ता | अनुवाद न केवल एक बौद्धिक अभ्यास है, बल्कि एक उत्तम कला भी है |

तमिलनाडु सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को मिले और उन योजनाओं के फल पूर्ण रूप से उनतक पहुँच पाये, इस उद्देश्य से उन योजनाओं से सम्बंधित सूचनाओं के अनुवाद करके सम्बंधित विभागों को देना अनुवाद विभाग का प्रधान कार्य है |

इस उद्देश्य से सचिवालय के अनुवाद विभाग, अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है |

२. अनुवाद कार्य :
——————–

 माननीय मुख्य मंत्री की घोषणाएं
 मंत्री मंडल (कैबिनेट) के टिप्पण
 राजपत्र में पत्रित अधिसूचनाएँ
 परिसंचरण नोट
 जाँच आयोग के प्रतिवेदन
 तमिलनाडु राज्य सूचना आयोग के वार्षिक प्रतिवेदन
 राज्य मानवाधिकार आयोग के प्रतिवेदन
 ‘काफ़िपोसा’ (COFEPOSA) दस्तावेज़
 सरकारी आदेशें
 परिपत्र
 पुलिस सिपाहियों के पतकों के प्रशस्ति पत्र
 चुनाव – मार्गदर्शिका
 निति टिप्पण
 सार्वजनिक लेखा आयोग के प्रतिवेदन
 सार्वजनिक उपक्रम आयोग के प्रतिवेदन

३. संरचना :
————-

अनुवाद विभाग के कार्यों को सुगम और असरदार बनाने के उद्देश्य से, माननीय विभागीय मंत्री महोदय की घोषणा के अनुसार, सोलह सहायक अनुभाग अधिकारीयों को अलग अलग संगणक और असबाब दिए गए हैं |

“मोलिपेयर्त्तु अदर्प्पड यात्तल”, अर्थात, “मूलभाषा के अर्थ को नष्ट होने न दें और युक्तिपूर्वक अनुवाद करें” | तोल्काप्पियम के इस सूक्ति के अनुसार इस अनुवाद विभाग ने जो महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है वह निःसंदेह सराहनीय और अत्यंत लाभदायक है |

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *