POST: 2021-09-26T08:45:56+05:30

அரச இந்தியில் மொழிபெயர்ப்புத் துறையின் கொள்கை விளக்கக் குறிப்பு. 31.8.2021

तमिल विकास विभाग – नीति नोट २०२१-२०२२

अनुदान की मांग सं. – ४६

तमिलनाडु विधान सभा – ३१.०८.२०२१

श्री तंगम तेन्नरसु
माननीय उद्योग, तमिल राजभाषा, तमिल संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के मंत्री
—————————-

अध्याय – 2
अनुवाद अनुभाग

1) उद्भव एवं विकास
अनुवाद के सिद्धान्त पर तमिल के व्याकरण ग्रन्थ ‘नन्नूल’, इस प्रकार प्रकाश डालता है कि,
“महान लोग जिन विष्यों को जिस रूप में बताया है ,
उन विषयों को उसी रूप से बताना ही उचित है।”
– नन्नूल – सामान्य अध्याय – 37

नन्नूल के इस सिद्धान्त के अनुसार तमिलनाडु सचिवालय में कार्यरत अनुवाद अनुभाग का श्रीगणेश अंग्रेज़ों के शासन काल में ही हुआ था। तमिलनाडु सचिवालय में तमिल राजभाषा अधिनियम, 1956 को पूर्ण रूप से लागू करने में सचिवालय के सभी विभागों को साथ दे रहा है, अनुवाद अनुभाग।

शुरू में, अनुवाद के कई चरण जैसे, प्रथम अनुवाद, जाँच और समेकन आदि को हाथ से लिखकर उसके बाद टंकण किया करते थे । आजकल, बदलते तकनीकी विकास के साथ अनुवाद अनुभाग भी अपने को आत्मसात कर लिया है और कागज-रहित दफ्तरीय व्यवहार के ‘ई-ऑफ़ीस पहल’ का द्योतक बना है, अनुवाद अनुभाग।

2. अनुवाद के विषय
सचिवालय के सभी विभागों से अनुवाद के लिए प्राप्त और सचिवालय से संबंधित निम्नलिखित पत्रावली जैसे,
शासनादेश / अधिसूचनाएँ,
परिपत्र,
विधानसभा में प्रस्तुत करनेवाले दस्तावेज़,
सार्वजनिक लेखा परिषद और
सार्वजनिक उपक्रम परिषद आदि के लेखापरीक्षा रिपोर्ट,
आम चुनाव से संबंधित नियमावली,
राज्य के मानवाधिकार आयोग के वार्षिक रिपोर्ट,
राज्य के सूचना आयोग के वार्षिक रिपोर्ट,
सतर्कता आयोग के रिपोर्ट
आदि का, आवश्यकतानुसार तमिल और अंग्रेज़ी में अनुवाद करके संबंधित विभागों को यथाशीघ्र भेजने का काम कर रहा है अनुवाद अनुभाग।

इनके अलावा, माननीय राष्ट्रपति महोदय के सचिवालय और माननीय प्रधान मंत्री के कार्यालय से प्राप्त पत्र और और माननीय राज्यपाल महोदय के राजभवन के प्रेस विज्ञप्ति आदि का अनुवाद कार्य भी अनुवाद अनुभाग के द्वारा किया जाता है।

तमिलनाडु विधानसभा के सत्र के अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय से दिया जानेवाला भाषण, माननीय वित्त मंत्री से प्रस्तुत किया जानेवाला बजट भाषण एवं राज्य के वित्तीय दशा को यथावत प्रदर्शित करनेवाला ’व्हाइट रिपोर्ट’ आदि का तमिल अनुवाद करने के लिए अनुवाद अनुभाग से अनुवाद अधिकारीगण, प्रतिनियुक्ति के आधार पर वित्त विभाग को भेजे जाते हैं।

तमिल और अंग्रेज़ी के अलावा, तमिलनाडु के सभी विभागों से प्राप्त हिन्दी, मलयालम और तुलुगु आदि भाषाओं से संबंधित अनुवाद कार्य भी इस अनुभाग से किया जाता है।

3. अनुवाद अनुभाग के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार
नियमित रूप से किये जानेवाले अनुवाद कार्यों के समेकन के अलावा, अनुवाद अनुभाग के निदेशक,
केन्द्रीय शास्त्रीय तमिऴ संस्थान के विषयों को तमिलनाडु सरकार के स्तर पर संभालनेवाले समन्वयक और

तमिल राजभाषा योजना का पूर्ण रूप से तमिलनाडु सचिवालय में कार्यान्वयन करने के उद्देश्य से सचिवालय के सभी विभागों के द्वारा जारी किये जानेवाले सभी शासनादेश तमिल में रहने को सुनिश्चित करनेवाले समन्वयक के रूप में नियुक्त किये गए हैं ।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *